नशा मुक्ति केंद्र में इलाज
एडिक्शन की समस्या को पहचानना ज्यादा मुश्किल काम नहीं, कोई भी व्यक्ति खुद या उसके घर-परिवार का कोई सदस्य ये बात आसानी से समझ सकता है कि व्यक्ति शराब, गांजे या और अन्य मादक वस्तु का आदि हो चुका है। इसके आगे हम बात करेंगे नशा मुक्ति केंद्र में इलाज क्यों सहा.क होता है और नशा मुक्ति केंद्र में इलाज की क्या प्रक्रिया है। एडिक्शन किसी भी मादक वस्तु का क्यों न हो, देर-सवेर इसका पता चल ही जाता है। पर इस समस्या की पहचान होने के बाद, व्यक्ति या उसके परिवार वाले क्या कदम उठाते हैं यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। आमतौर पे ये कदम देरी से ही उठाये जाते हैं। अक्सर ये कदम तब उठाया जाता है जब सेहत पर कुछ गंभीर असर हो जाता है, नशे के कारण कोई दुर्घटना हो जाती है, घर-परिवार में क्लेश हद से ज्यादा बढ़ जाता है या व्यक्ति की प्रोफेशनल जीवन में नशे की वजह से कोई बड़ी बाधा आ जाती है। ऐसे कई कारण हो सकते हैं। यहां मैं आपको बताना चाहुँगा की ज्यादातर एडिक्ट सबसे पहले तो ये बात खुद स्वीकार करने में देरी करते हैं की वो इस मादक वस्तु के गुलाम हो चुके हैं और उन्हें मदद की जरुरत है। इसके बाद जो स्वीकार कर लेते हैं तो वो इस...